जुगाड़ से नहीं, उचित व्यवस्था से नियंत्रित हो सकता है कोरोना: मायावती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस अब विक्राल रूप लेता जा रहा है। एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या अब 2 हजार के पार जा रही है। लगभग रोज दर्जनों कोरोना संक्रमित दम तोड़ दे रहे हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने चिंता जाहिर की है। मायावती ने प्रदेश के बारे में राज्य और केंद्र सरकार से विशेष सचेत होने की बात कही है। मायावती ने कहा कि यूपी में कोरोना की महामारी जिस प्रकार से विकराल रूप धारण कर रही है वह गंभीर चिंता की बात है।

'जुगाड़ से नहीं बल्कि उचित व्यवस्था से नियंत्रित हो सकता है'
मायावती ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ''आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य गरीब व पिछड़े यूपी में कोरोना की महामारी जिस प्रकार से विकराल रूप धारण कर रही है वह गंभीर चिन्ता की बात है। राज्य व केन्द्र सरकार को भी इस बारे में विशेष सचेत होने की जरूरत है। यह जुगाड़ से नहीं बल्कि उचित व्यवस्था से नियंत्रित हो सकता है।'' इससे पहले मायावती ने कहा था कि कोरोना बीमारी से रोकथाम के लिए यूपी में बनाये गये सरकारी कोविड केन्द्रों में से अधिकतर वहां पर उचित साफ-सफाई व रख-रखाव आदि के अभाव के कारण कहीं वे बीमारी के नए केन्द्र न बन जाएं, सरकार इस पर भी गंभीरता से ध्यान दे तो यह बेहतर होगा।
यूपी में बढ़ता जा रहा कोरोना का प्रकोप
बता दें, रविवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना के 2250 नए मामले सामने आए। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 18,256 हो गई है। अब तक कोरोना से कुल 29845 मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार तक यूपी में कोरोना से 1146 लोगों की मौत हुई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications