CAA पर मायावती ने किया ट्वीट, जनहित में नागरिकता कानून को वापस ले केंद्र सरकार
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में हो रहे प्रदर्शनों के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए मायवती ने केंद्र सरकार से मांग की है कि देश और जनहित में केंद्र सरकार को इस नए नागरिकता कानून का वापस लेना चाहिए। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'जितना आवाज दबाएंगे उतनी तेज आवाज उठेगी।'

मायावटी ने ट्वीट करते हुए लिखा-
मायावती ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर केंद्र सरकार को सलाह दी है। उन्होंने लिखा, 'देश व व्यापक जनहित में केन्द्र को चाहिए कि वह नए नागरिकता कानून को वापस लेकर अर्थव्यवस्था की बदहाली, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी, रूपए की गिरती कीमत आदि की राष्ट्रीय समस्याओं को दूर करने पर ध्यान केन्द्रित करे वरना जनता इनका भी हाल सन 2014 के कांग्रेस जैसा ही करने में देर नहीं करेगा।'
प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार पर बोला हमला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह धारा 144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाए हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं। मगर इतना जान लीजिए कि जितना आवाज दबाएंगे उतनी तेज आवाज उठेगी।'












Click it and Unblock the Notifications