भाजपा-कांग्रेस पर जमकर बरसीं मायावती, मोदी और शीला पर छोड़े शब्दों के तीर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने आज प्रचार अभियान का बिगुल फूंक दिया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रचार अभियान का आगाज किया और अपनी पहली रैली में मोदी सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

अपने गढ़ आगरा में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने से दलितों पर हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। रोहित वेमुला, ऊना हिंसा, दयाशंकर मामला इसके उदाहरण हैं। सीधे तौर पर नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि मोदी अपने किए वादों को भूल गए हैं।
मायावती ने कहा कि सरकार में आने से पहले मोदी ने कहा था कि वो गरीबों को मकान देंगे, सस्ता राशन दिलवाएंगे, किसानों की दोगुनी आया और फ्री बिजली-पानी दिलाएंगे। मोदी सरकार ने अबतक कोई वादा पूरा नहीं किया। इसके अलावा मायावती ने कांग्रेस और उनकी मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित पर भी हमला बोला।
मायावती ने कहा कि शीला मुख्यमंत्री रहते हुए शीला दीक्षित ने दिल्ली के बर्बाद कर दिया और अब वो यूपी आ गई हैं। मायावती ने शीला दीक्षित को बुजुर्ग महिला कहकर संबोधित किया। मायावती ने कहा कि कांग्रेस का सवर्णों को 10 फ़ीसदी आरक्षण का दावा भी खोखला साबित हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications