Agnipath Scheme के विरोध में उतरीं मायावती, कहा - सरकार तुरंत अपने फैसले पर पुनर्विचार करे
लखनऊ, 16 जून: केंद्र सरकार की तरफ से सेना में भर्ती के लिए लाई गई नई स्कीम 'अग्निपथ' को लेकर भारी विरोध हो रहा है। बिहार में कई जगहों पर टायर जलाकर विरोध दर्ज कराया गया तो वहीं ट्रेनें और नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर प्रतियोगी छात्र अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। कैमूर में ट्रेन में आग लगा दी गई। राजस्थान में भी इस योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। अब बसपा सुप्रीमो मायावती भी इस योजना के विरोध में उतर आई हैं। उन्होंने सरकार से तुरंत अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
Recommended Video

'युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़'
मायावती ने ट्वीट कर लिखा, 'सेना में काफी लम्बे समय तक भर्ती लम्बित रखने के बाद अब केन्द्र ने सेना में 4 वर्ष अल्पावधि वाली 'अग्निवीर' नई भर्ती योजना घोषित की है, उसको लुभावना व लाभकारी बताने के बावजूद देश का युवा वर्ग असंतुष्ट एवं आक्रोशित है। वे सेना भर्ती व्यवस्था को बदलने का खुलकर विरोध कर रहे हैं। इनका मानना है कि सेना व सरकारी नौकरी में पेंशन लाभ आदि को समाप्त करने के लिए ही सरकार सेना में जवानों की भर्ती की संख्या को कमी के साथ-साथ मात्र चार साल के लिए सीमित कर रही है, जो घोर अनुचित तथा गरीब व ग्रामीण युवाओं व उनके परिवार के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है।
सरकार तुरंत अपने फैसले पर पुनर्विचार करे : मायावती
मायावती ने आगे लिखा, 'देश में लोग पहले ही बढ़ती गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी एवं सरकार की गलत नीतियों व अहंकारी कार्यशैली आदि से दुःखी व त्रस्त हैं, ऐसे में सेना में नई भर्ती को लेकर युवा वर्ग में फैली बेचैनी अब निराशा उत्पन्न कर रही है। सरकार तुरंत अपने फैसले पर पुनर्विचार करे, बीएसपी की यह मांग है।












Click it and Unblock the Notifications