बसों पर गरमाई राजनीति: अब मायावती ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी को दी यह सलाह
लखनऊ। लॉकडाउन के बीच गैर प्रदेशों से पलायन कर उत्तर प्रदेश वापस लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए बस मुहैया कराने को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आमने-सामने है। इस बीच, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी ट्वीट कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सलाह दी है।

बीजेपी-कांग्रेस कर रहे है घिनौनी राजनीति
बसपा अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को एक के बाद एक चार ट्वीट किए है। उन्होंने लिखा, 'पिछले कई दिनों से प्रवासी श्रमिकों को घर भेजने के नाम पर खासकर बीजेपी व कांग्रेस द्वारा जिस प्रकार से घिनौनी राजनीति की जा रही है यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण। कहीं ऐसा तो नहीं ये पार्टियां आपसी मिलीभगत से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करके इनकी त्रास्दी पर से ध्यान बांट रही हैं?
Recommended Video

मदद की आड़ में नहीं की घिनौनी राजनीति
यदि ऐसा नहीं है तो बीएसपी का कहना है कि कांग्रेस को श्रमिक प्रवासियों को बसों से ही घर भेजने में मदद करने पर अड़ने की बजाए, इनका टिकट लेकर ट्रेनों से ही इन्हें इनके घर भेजने में इनकी मदद करनी चाहिए तो यह ज्यादा उचित व सही होगा। जबकि इन्हीं सब बातों को खास ध्यान में रखकर ही बीएसपी के लोगों ने अपने सामर्थ्य के हिसाब से प्रचार व प्रसार के चक्कर में ना पड़कर बल्कि पूरे देश में इनकी हर स्तर पर काफी मदद की है अर्थात् बीजेपी व कांग्रेस पार्टी की तरह इनकी मदद की आड़ में कोई घिनौनी राजनीति नहीं की है।
कांग्रेस पार्टी को दी सलाह
साथ ही, बीएसपी की कांग्रेस पार्टी को यह भी सलाह है कि यदि कांग्रेस को श्रमिक प्रवासियों को बसों से ही उनके घर वापसी में मदद करनी है अर्थात ट्रेनां से नहीं करनी है तो फिर इनको अपनी ये सभी बसें कांग्रेस-शासित राज्यों में श्रमिकों की मदद में लगा देनी चाहिये तो यह बेहतर होगा।












Click it and Unblock the Notifications