'सोशल मीडिया के इस्तेमाल से खाक में मिल जाएगी मां-बाप की इज्जत'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम संगठन ने अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। इस फरमान में नौजवानों को व्हाट्सएप, फेसबुक, इंटरनेट से दूर रहने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऑल इंडिया गरीब नवाज कौंसिल के एक कार्यक्रम में मौलाना हाशिम अशरफी ने कहा कि लोगों को नौजवान बच्चों और बच्चियों को इंटरनेट, फेसबुक और व्‍हाट्सएप से दूर रखना चाहिए।

मौलाना ने कहा कि संसाधनों के बढ़ने की वजह से बच्चे बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं। मौलाना ने कहा कि अगर मां-बाप बच्चों को इनके इस्तेमाल से नहीं रोकते तो बच्चे इज्जत को खाक में मिला देंगे।

मौलाना ने कहा कि एक तरफ जहां बेटी बचाओ अभियान चलाया जा रहा लेकिन पैगंबर-ए-इस्लाम मुहम्मद ने 1400 साल पहले कहा था कि बेटियां नेमत और रहमत हैं, ना कि जहमत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+