हत्या कर लाश के सामने पिस्तौल संग खिंचवायी तस्वीर
रीवा। सरफिरों की कोई अलग दुनिया नहीं होती है, किसी की गोली मारकर हत्या करना और उसके बाद लाश के साथ फोटो खिंचवाना किसी मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति का ही काम हो सकता है।
मध्य प्रदेश के रीवा में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दो छात्र गुटों के बीच की लड़ाई खूनी लड़ाई में तब्दील हो गयी। यहां प्रशांत मिश्रा नाम के आरोपी ने गोलू नाम के व्यक्ति को गोली मार दी। आरोपी प्रशांत ने युवक को गोली मारने के बाद उसकी साथ फोटों खिंचवायी और उसे व्हाट्सएप पर डाल दिया जो काफी वायरल हो गयी है।
वहीं इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छात्र की इस बर्बरता के बाद गांव वालों ने इसे पकड़कर जमकर पीटा जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।













Click it and Unblock the Notifications