यूपी के बिजनौर में रेलवे फाटक पर ट्रैक्टर ट्राली की ट्रेन से भिड़ंत, 8 की मौत 19 घायल
बिजनौर। उत्तर प्रदेश में एक बड़े ट्रेन हादसे में तकरीबन 8 लोगों की मौत जबकि 19 लोग घायल हो गये हैं। यह हादसा बिजनौर के सेमापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। हादसा ट्रैक्टर ट्राली के ट्रेन में भिड़ने की वजह से हुआ है।

खबरों के मुताबिक चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन नजीबाबाद से कोतद्वार को जा रही थी। इसी दौरान सेमापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक ट्रैक्टर और ट्राली की ट्रेन से भिड़ंत हो गयी।
वहीं पुलिस अधिकारी शैलेंद्र लाल ने बताया कि हादसे के बाद 23 घायलों को सेमापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि 19 लोग जोकि गंभीर रूप से घायल थे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
वहीं घटना के बाद राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार वालों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है तो जबकि घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications