कोरोना काल में कई गैर भाजपा शासित राज्यों ने राजनीतिक 'ब्लैकमेलिंग' का सहारा लिया- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आरोप लगाया कि कोरोना काल में कई गैर भाजपा शासित राज्यों ने मेडिकल ऑक्सीजन की कमी का दावा करते हुए ब्लैकमेलिंग का सहारा लिया।

लखनऊ, 11 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आरोप लगाया कि कोरोना काल में कई गैर भाजपा शासित राज्यों ने मेडिकल ऑक्सीजन की कमी का दावा करते हुए ब्लैकमेलिंग का सहारा लिया। आईआईटी-कानपुर में एक समारोह के दौरान बोलते हुए, उन्होंने दावा किया कि जैसे ही केंद्र ने ऑक्सीजन ऑडिट का आदेश दिया, ऑक्सीजन की मांग आधी हो गई।

yogi adityanath

सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान कहा, 'आपने देखा होगा कि विभिन्न राज्य ऑक्सीजन के लिए चिल्ला रहे थे। केंद्र ने जैसे ही ऑक्सीजन के ऑडिट की घोषणा की, उनकी मांग घटकर आधी रह गई। उन्होंने संकट के समय राजनीतिक ब्लैकमेलिंग का सहारा लिया था।' बता दें कि योगी आदित्यनाथ की यह टिप्पणी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा देश में कोयले के संकट की तुलना कोरोना वायरस संकट के दौरान ऑक्सीजन की कमी से करने के एक दिन बाद आई है। सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि केंद्र यह मानने को तैयार नहीं है कि देश में कोयला संकट है। योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को भी गिनाया। आदित्यनाथ ने कहा कि सोमवार को प्रदेश में जिन 13 कोविड​​​​-19 मरीजों का पता चला, वे महाराष्ट्र, केरल या पश्चिम बंगाल के थे।

यह भी पढ़ें: मानहानि मामले में दिल्ली कोर्ट ने बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता को किया तलब
राज्य में नहीं कटेगी बिजली
देश में कोयला संकट के बीच योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि चाहे गांव और या शहर रात में बिजली नहीं काटी जाएगी। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को राज्य में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के लिए कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बिजली को खरीदा जाए। बता दें कि देश के कई राज्यों ने अपने यहां कोयले की कमी की आशंका जताई है। राज्यों ने इसको लेकर केंद्र सरकार को खत भी लिखा है। कई राज्यों का कहना है कि यदि इस ओर जल्दी ध्यान नहीं दिया गया तो देश में बिजली संकट गहरा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+