यूपी: सदफ जफर, दारापुरी समेत कई जमानत पर रिहा, CAA प्रोटेस्ट में हुई थी गिरफ्तारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जिला अदालत ने 19 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार किए गए कई लोगों को जमानत पर रिहा किया है जिनमें पूर्व आईपीएस एस आर दारापुरी, कांग्रेस कार्यकर्ता सदफ जफर, पवन राव अंबेडकर शामिल हैं। सत्र न्यायालय ने जमानत याचिका को खारिज किया था जिसके बाद जिल अदालत में सबने अपील की थी।

Many arrested people in CAA protest get bail in Uttar Pradesh

हजरतगंज पुलिस ने सदफ जफर और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, क्रिमिनल लॉ एक्ट व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ बने कानून के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था। जफर के खिलाफ एफआईआर को निरस्त कराने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई जिसके बाद कोर्ट ने गुरुवार को योगी सरकार को इस पर जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।

Many arrested people in CAA protest get bail in Uttar Pradesh

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सदफ जफर और दारापुरी की गिरफ्तारी पर योगी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि था कि जफर के दो छोटे बच्चे हैं, उनको गिरफ्तार कर सरकार अमानवीयता की सारी हदें पार कर गई। दोनों के परिजनों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ में उनके घर गई थीं। वाराणसी में भी जमानत पर कई गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने रिहा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+