यूपी:सुरक्षा को ठेंगा दिखा कचहरी के भीतर ही आरोपी को दिनदहाड़े मारी गोली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोर्ट मे पेशी पर लाये गये आरोपी को दबंग सरेआम गोली मार देते हैं।

उत्तर प्रदेश के हरदोई कचहरी में पेशी पर आये आरोपी को कोर्ट परिसर में ही एक व्यक्ति ने गोली मार दी है। जैसे की पेशी पर आये आरोपी को गोली लगी पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
हालांकि गोली चलने के बाद पेशी पर आये आऱोपी के साथ के सिपाही ने गोली चलाने वाले को मौके पर धर दबोचा। जहां वकीलों ने गोली चलाने वाले की जमकर धुनाई की। जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस की मानें तो टडियावां थाना के जपरा गांव के बब्लू की हत्या के आरोप में कोर्ट में पेशी होनी थी। पेशी पर आये बब्लू के पेट पर अचानक एक व्यक्ति ने तमंचे से हमला कर दिया।
कचहरी में तोबड़तोड़ फायरिंग के बाद आरोपी बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस वारदात के बाद कचहरी में सुरक्षा की पोल खुल गयी है। पुलिस अभी तक इस बात का जवाब नहीं दे पा रही है कि आरोपी कोर्ट परिसर में तमंचा लेकर कैसे घुसा।












Click it and Unblock the Notifications