योगी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर जानलेवा हमले की कोशिश, पुलिस ने बताया अफवाह
लखनऊ, 03 फरवरी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई थी। हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि यह खबर कोरी अफवाह है। पुलिस ने बताया कि युवक को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवक के पास से ना तो जहर मिला है और ना ही कोई ब्लेड मिली है। पुलिस कहना है कि मंत्री पर हमले की कोशिश नहीं की गई थी। हमले की कोशिश की बात कोरी अफवाह है।

Recommended Video
सिद्धार्थ नाथ सिंह पर हमले की थी खबर
यूपी चुनाव में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है। गुरुवार की सुबह खबर आई कि सिद्धार्थ नाथ सिंह मुंडेरा स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे थे। यहां से उन्हें अपना नामांकन दाखिल करने जाना था, तभी धूमनगंज इलाके में एक युवक उनके पास आया और ब्लेड से उन पर हमला करने की कोशिश की। तभी उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पीट दिया। कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बताया गया कि युवक के पास से ब्लेड और जहर मिला।
पुलिस ने मंत्री पर हमले की कोशिश को बताया अफवाह
पुलिस ने बताया कि युकव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हिरासत में लिए गए शख्स के पास से ना तो जहर मिला है और ना ही ब्लेड या कोई अन्य हथियार। पुलिस का कहना है मंत्री पर हमले की कोशिश नहीं की गई थी। हमले की कोशिश की बात कोरी अफवाह है।












Click it and Unblock the Notifications