प्रेमिका ने कहा भाई को मार दो शादी कर लूंगी, और चली गयी एक मासूम की जान
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवक ने अपनी प्रेमिका के लिए अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया है। चंदौली के मुहम्मदपुर पुरवा गांव में युवक ने अपनी प्रेमिका की मदद से छोटे भाई को खून कर दिया। पुलिस के अनुसार छोटे भाई का संपत्ति में हिस्सा होने के कारण प्रेमिका चाहती थी कि उसे मार दिया जाए जिसके बाद पूरी संपत्ति बड़े भाई को ही मिलेगी।
वाराणसी में नवजात का सिर काटकर दी बलि, इलाके में दहशत

लेकिन यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि छोटा बेटा लालू जिसकी उम्र महज 11 वर्ष थी और वह चौथी क्लास में पढ़ता था। जब वह स्कूल से शाम को पांच बजे घर के लिए निकला तो वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गयी। पुलिस लालू को ढूंढने में जुट गयी, लेकिन पुलिसवालों को मासूम का शव खेत में मिला जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। लेकिन जब घरवालों ने बड़े बेटे संदीप पर शक जताया तो पुलिस ने उससे पूछताछ शुरु की।
पूछताछ में संदीप ने अपने गुनाह को कबूल किया और बताया कि वह जिस लड़की से शादी करना चाहता था वह चाहती थी कि जब मैं खेत के हिस्सेदार अपने छोटे भाई की हत्या कर दूं तभी वह मुझसे शादी करेगी। संदीप ने मासूम लालू को टॉफी देने के बहाने खेत में बुलाया और रस्सी से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी संदीप को जेल भेज दिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications