शादी नहीं हुई तो छोटे भाई की बीवी से बनाए संबंध, भेद खुला तो...
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध संबंध के चलते दो सगे भाइयों ने अपने बड़े भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घर में लहूलुहान शव देख सभी के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी अमित कुमार पुलिस फ़ोर्स, क्राइम ब्रांच के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी नमूने लिए हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर चिनहट धनञ्जय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद हो गया है। पुलिस जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

छोटे भाई की पत्नी से थे अवैध संबंध
एडीसीपी पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि घटना चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी गांव की है। यहां दो छोटे भाइयों आलोक और अंकुर ने अपने बड़े भाई आशीष यादव को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि छोटे भाई की पत्नी से बड़े भाई के अवैध संबंध थे। इसका पता चलते ही दोनों छोटे भाई आग बबूला हो गए और बड़े भाई को चाकू से गला रेत कर मार डाला। वहीं, छोटे भाई ने अपनी पत्नी को भी मारने की कोशिश की, लेकिन उसको नहीं मार सके। दोनों भाई मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है लेकिन अभी भी दोनों हत्यारे भाई पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
पुलिस ने कहा- जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी
एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मृतक की शादी नहीं हुई थी, उसके अवैध संबंध छोटे भाई की पत्नी से थे, जिसकी भनक लगते ही भाइयों ने उसकी हत्या कर दी। दोनों भाई अमित और अंकुर मौके से फरार हो गए है। उनकी तलाश में टीम लगा दी गई है। बड़ा भाई जिसकी हत्या हुई है वह प्राइवेट जॉब करता था और छोटा भाई भी जॉब करता था। छोटे भाई के साथ हत्या करने वाला बीच वाला भाई बेरोजगार था और कोई काम नहीं करता था। एसीपी का कहना है कि आरोपितों की तलाश में टीम गठित की गई है। दोनों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications