BJP विधायक को मिला मालिनी अवस्थी का साथ, बोली- जनक को लोक के सामने अपमानित करने की कवायद गलत

लखनऊ। बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उसके पति अजितेश की शादी के मामले को लेकर छिड़े विवाद के बीच प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी ट्वीट किया है। साक्षी मिश्रा और अजितेश प्रकरण के बहाने उन्होंने प्रेम विवाह की समर्थक लड़कियों को सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'कोई किसी से भी प्रेम करे, विवाह करे, उसका स्वतंत्र निर्णय है, उसे आजादी है'!

क्या लिखा मालिनी अवस्थी ने

क्या लिखा मालिनी अवस्थी ने

प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने 12 जुलाई को अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। ट्वीट में मालिनी अवस्थी ने लिखा है कि 'कोई किसी से भी प्रेम करे, विवाह करे, उसका स्वतंत्र निर्णय है, उसे आजादी है! किन्तु इसे अर्जित करने के लिए अपने जनक को लोक के सामने अपमानित करने की कवायद गलत है! जीवन साथी चुनिए किन्तु पिता को इस तरह सर-ए-आम.....।'

ट्वीट के आईं ढेरों प्रतिक्रियाएं

ट्वीट के आईं ढेरों प्रतिक्रियाएं

मालिनी अवस्थी का यह ट्वीट सामने आते ही उस पर पक्ष-विपक्ष में ढेरों प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। इसमें कुछ ने साक्षी का समर्थन किया तो कुछ ने उनके पिता का। कुछ ने इसे जातीय सम्मान की लड़ाई के तौर पर पेश करने का प्रयास किया। एक ने मालिनी अवस्थी को प्रत्युत्तर देते हुए लिखा-'साक्षी तेरे पिता के आंसुओं को देखकर न जाने कितने पिता आज बस यही प्रार्थना कर रहे हैं कि हे प्रभु, मोहे बिटिया न दीजो।'

साक्षी ने लिखा- हम अपने पापा से भी बहुत प्यार करते हैं

साक्षी ने लिखा- हम अपने पापा से भी बहुत प्यार करते हैं

13 जुलाई को ट्वीट करते हुए साक्षी ने लिखा, ''चाहें आप सभी हमें गलत समझते रहें पर हम गलत नहीं हैं, हम अपने पापा से भी बहुत प्यार करते हैं, बस उन्हें सच बताने से डरते थे।'' साक्षी ने लिखा, जो लोग हमें गलत बता रहे हैं और गाली दें रहे है हम उनसे सिर्फ इतना कहना चाहते है हम आपकी तरह अपने दिल में नफरत नहीं रखते हैं।

लोगों से मांगा सपोर्ट

लोगों से मांगा सपोर्ट

रविवार सुबह यानि 14 जुलाई को साक्षी ने ​ट्वीट करते हुए लिखा, ''हम जब कोई फिल्म देखते हैं, जिसमें एक गरीब लड़के को और एक अमीर लड़की को मोहब्बत होती है। जब वो दोनों शादी कर लेते हैं तब उनके सामने आने वाली मुसीबतों में हम उन्हें सपोर्ट करते हैं। क्या असल जिंदगी में आप सब मुझे और @Ajitesh_kumar_ को सपोर्ट नहीं करोगे?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+