UP ByElection 2022 : यूपी में होने वाले उपचुनाव मिलकर लड़ेगी SP-RLD, रामपुर, मैनपुरी और खतौली की सीटें तय
उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और खतौली विधानसभा सीट पर आरएलडी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से बुधवार को ये ऐलान किया गया है। रामपुर विधानसभा सीट, मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट, और मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है मैनपुरी सीट
सपा ने साफ कर दिया है कि इन तीनों सीटों पर सपा और रालोद मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हाल में ही रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने भी दावा किया था कि खतौली विधानसभा सीट से रालोद के सिंबल पर प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा।
सपा सरंक्षक और सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की सीट खाली हो गई है। वहीं, विवादित बयान मामले में कोर्ट से सजा मिलने के बाद आजम खान को रामपुर विधानसभा सीट गंवानी पड़ी।
विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी खतौली सीट
वहीं, मुजफ्फरनगर की खतौली सीट पर बीजेपी से विधायक विक्रम सैनी की भी सदस्यता रद्द हो गई है। कोर्ट ने विक्रम सैनी मुजफ्फरनगर कवाल दंगे में सजा सुनाई है। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यह सीट आरएलडी-सपा के संयुक्त उम्मीदवार को हराकर जीती थी। विक्रम सैनी यहां से विधायक बने थे, लेकिन उनकी सदस्यता रद्द होने की वजह से यह सीट खाली हो गई है। इस सीट पर अब उपचुनाव हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications