कैप्टन धोनी के भाई करेंगे साईकिल की सवारी

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि नरेंद्र ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से मिलकर सपा में शामिल होने की इच्छा जताई। सपा प्रमुख ने उन्हें पार्टी में शामिल होने की इजाजत दे दी। चौधरी के मुताबिक, नरेंद्र ने सपा की नीतियों और मुलायम सिंह यादव की नीतियों में आस्था जताते हुए झारखंड में पार्टी को मजबूती देने के लिए सभी संभव प्रयास करने का संकल्प जताया। सपा सूत्रों के मुताबिक, सपा नेतृत्व नरेंद्र को आने वाले दिनों में झारखंड से पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकता है।












Click it and Unblock the Notifications