UP ATS की ताकत में इजाफा, अब आतंकी गतिविधियों पर नजर रखेगा 'स्नाइपर'
लखनऊ। आतंकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए शासन ने उत्तर प्रदेश पुलिस में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के अन्तर्गत विशेषज्ञ बल स्पॉट (स्पेशल पुलिस आपरेशन टीम) गठित किया है। अब आतंकी हमले और हाई रिस्क ऑपरेशन में 'स्पॉट' के जवान मोर्चा संभालेंगे। अभी तक इसकी तीन टीमें गठित हो चुकी है, प्रत्येक टीम में 54 सदस्य होंगे।

पुलिस महानिदेशालय के प्रवक्ता ने बताया कि स्पॉट टीम विशेषज्ञता, गुणवत्ता और कौशल दक्षता का समावेश कर बनाई गई है। यह टीम आतंकवादी हमला, अर्बन वॉर फेयर और हार्इ रिस्क आपरेशन से निपटने में सक्षम होगी। प्रवक्ता ने बताया कि अर्धसैनिक बलों के कुशल और अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में एटीएस के अन्तर्गत यह बल गठित किया गया है। इसकी तीन टीमें तैयार हो चुकी है।
मीडिया में चल रही खबर के मुताबिक, प्रत्येक टीम में 54 जवान होंगे जिनमें स्नाइपर, बम विशेषज्ञ, संचार विशेषज्ञ, श्वान दल शामिल है। आगामी कुम्भ मेले में इसकी दो टीमें सुरक्षा हेतु उपलब्ध होंगी। इन विशेष टीमों का प्रशिक्षण एनएसजी, एसपीजी और सीआईएसएफ के प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications