2053 करोड़ रुपए से स्मार्ट बनेगा लखनऊ, 11 अन्य शहरों का भी होगा कायाकल्प
लखनऊ। केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत लखनऊ शहर भले ही अपनी जगह बनाने में विफल हो गया हो, लेकिन अखिलेश सरकार इसे स्मार्ट बनाने की पूरी तैयारियों में जुटी है। लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अखिलेश सरकार ने 2053 करोड़ रुपए का बजट पास किया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी हाईपॉवर स्टेयरिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की जिसमें यह बजट पास किया गया है।
मुस्कुराइये कि आप लखनऊ में हैं- ट्रेन में मिलेंगी ये खास सुविधायें
इस बैठक में लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है। पहले चरण में समय पर डीपीआर नहीं बनाने की वजह से लखनऊ स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल नहीं हो सका था, लेकिन एक बार फिर से लखनऊ को फास्ट ट्रैक में शामिल किया गया है। लखनऊ नगर निगम अब नयी डीपीआर में कई अहम पहलुओं को शामिल करेगी। इसमें खास तौर पर बिजली, परिवहन, स्वास्थ्य, सफाई, सहित तमाम पहलुओं को शामिल किया जाएगा जो शहर को स्मार्ट बनाने में अहम भूमिका निभायेगा।

11 अन्य शहरों को भी बनायाा जाएगा स्मार्ट
लखनऊ के बाद दूसरे चरण में 11 शहरों को इस लिस्ट में शामिल किया जाएगा जिन्हें स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार को 30 जून को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

चार चरणों में में होगा शहर का विकास
जीवंत लखनऊ यानि शहर की सुंदरता, सुगम लखनऊ यान यातायात बेहतर, स्वच्छ लखनऊ यानि शहर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान, समृद्ध लखनऊ यानि बेहतर बिजली और स्वास्थ्य सेवा।

डीपीआर पर खर्च होगा 11 प्रतिशत
2053 करोड़ राशि में से 11 फीसदी राशि डीपीआर बनाने में खर्च होगी।

स्मार्ट सिटी मिशन के लिए खर्च होगी 45 फीसदी राशि
शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्रस्तावित राशि की अहम राशि खर्च होगी।

अलग-अलग खर्च होगी राशि
जीवंत लखनऊ के लिए 81 करोड़, सुगम लखनऊ के लिए 476.5 करोड़ रुपए, एरिया बेस्ट विकास के लिए 740.57 करोड़ रुपए, सुगम लखनऊ के लिए188.91 करोड़ रुपए, स्वच्छ लखनऊ के लिए 319.20 करोड़ रुपए, समृद्ध लखनऊ के लिए 170.73 करोड़ रुपए खर्च होंगे।












Click it and Unblock the Notifications