लखनऊ: फाइव स्‍टार होटल के 9 कुक निकले कोरोना पॉजिटिव, 3 दिन पहले ठहरीं थी ये एक्‍ट्रेस

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फाइव स्‍टार होटल रेड‍िसन में 9 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। इसी होटल में बीती 28 फरवरी को एक्‍ट्रेस महिला चौधरी ठहरी थीं। मंगलवार को होटल पहुंची स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग की टीम ने होटल कर्मचारियों के सैंपल इकठ्ठा क‍िए। होटल को फ‍िलहाल 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबित, होटल में मिले सभी संक्रमित कुक हैं। इस वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

lucknow Radisson hotel sealed after 9 kitchen staff test Covid positive

रेडि‍सन होटल के 9 कुक कोरोना पॉजिटिव

दरअसल, महाराष्ट्र व केरल में पिछले दिनों फिर से संक्रमण बढ़ने के बाद से ही लखनऊ में एहतियात के तौर पर जगह-जगह रेंडम सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही बाहर से आने वाले यात्रियों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। इसी दौरान होटल से लिए गए नमूनों में से 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। रेडिसन होटल में 9 कुक कोरोना संक्रम‍ित पाए जाने के बाद अब तक 60 अन्य कर्मचारियों के सैंपल ल‍िए गए हैं। इनमें 24 सैंपल बाहरी लोगों के हैं। बता दें, 28 फरवरी को फिल्‍म एक्‍ट्रेस महिमा चौधरी भी रेड‍िसन होटल में ठहरी थीं। ऐसे में अब अधि‍कारियों की च‍िंता और बढ़ गई है।

संक्रम‍ित सभी कुक को क‍िया गया क्‍वारंटाइन

अधिकारियों ने कॉन्‍टैक्‍ट ट्रेसिंग शुरू करवा दी है और व‍िजि‍टर्स को स्क्रीनिंग से गुजरने का अपील की है। होटल के सभी 9 कुक को क्‍वारंटाइन क‍िया गया है। बता दें, पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कुल 75 जिलों में से 41 में कोराना का कोई भी नाया मामला नहीं पाया गया है। मंगलवार को नोएडा में 9 और गाजियाबाद में तीन पॉजिट‍िव केस मिले। अकेले लखनऊ में मंगलवार को 25 नए केस सामने आए। स्वास्थ विभाग की टीमों ने लखनऊ में विभिन्न स्थानों से 6788 लोगों के सैंपल लिए हैं। तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया अन्य सभी ने होम आइसोलेशन में भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+