'पति मुझको प्यार नहीं करते...' शादी के बाद नहीं बनाए संबंध तो पत्नी ने दर्ज कराई FIR

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक नवविवाहिता महिला ने अपने पति पर प्यार न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। विवाहित का आरोप है कि शादी के बाद भी अभी तक संबंध नहीं बनाए।

नवविवाहिता ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले उसकी शादी हुई थी। छह महीने का लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी मेरे हस्बैंड मुझको प्यार नहीं करते। इतना ही नहीं, महिला ने कहा कि शादी के बाद अभी तक पति ने शारीरिक संबंध भी नहीं बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का पति IT कंपनी में का करता है।

Lucknow News

कृष्णानगर कोतवाली में तहरीर देकर दर्ज कराए मुकदमे में महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति नपुंसक है। जब उसने इलाज कराने का दबाव बनाया तो उसके घरवालों ने मना कर दिया और धमकी भी दी। नवविवाहिता ने बताया कि शादी के वक्त 15 लाख कैश और काफी दहेज दिया गया था।

शादी में करीब 28 लाख रुपए खर्च हुए थे। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उससे प्यार नहीं करता। वह साथ रहने से भी घबराते हैं और शारीरिक संबंध भी नहीं बनाते हैं। फिर भी लोकलाज के कारण उनके साथ रहने के लिए तैयार थी। महिला ने बताया कि बीते दिनों पति को इलाज के लिए तैयार किया।

एक निजी अस्पताल में डॉक्टर से समय भी ले लिया था। लेकिन, जब टाइम आया तो पति के घरवालों ने मना कर दिया। उनके कहने पर पति डॉक्टर को दिखाने नहीं पहुंचे। घर लौटी तो ससुरालीजन ताने मारकर प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि ससुरालियों ने पति के बारे में कई और जानकारी भी उससे छुपाई।

महिला ने जानकारियां छुपाने औऱ धोखे से शादी करने कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं, इस मामले में इंस्पेक्टर कृष्णानगर विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति और ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+