लखनऊ मेट्रो पर लगा ब्रेक, निर्माण कार्य हुआ बंद

लखनऊ। अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ मेट्रों पर ब्रेक लग गया है। सरोजनी नगर के पास मेट्रो की निर्माणाधीन छत की शटरिंग गिरने के बाद सुरक्षा कारणों की वजह से मेट्रो के काम को रोक दिया गया है। ऐसे में लखनऊ मेट्रों के काम को रोकने की वजह से अखिलेश यादव का इस प्रोजेक्ट को चुनाव शुरु होने से पहले पूरा करने को झटका लग सकता है।

अब सिटी बस, रोडवेज बस और मेट्रो ट्रेन का सफर एक स्मार्ट कार्ड से

Lucknow metro work stopped till the investigation report come of the accident

लखनऊ मेट्रो बनाने का जिम्मा एलएंडटी कंपनी के पास है, ऐसे में कंपनी के सेफ्टी सिस्टम में हुई गड़बड़ी के चलते इसे रोक दिया गया है। शटरिंग गिरने के बाद कंपनी ने सेफ्टी इंचार्ज और साइट इंचार्ज को हटा दिया है। मेट्रो के निर्माण में हुए हादसे की जांच के लिए एलएमआरसी ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर इसकी जांच का आदेश दे दिया है।

यह टीम चारबाग से ट्रांसपोर्ट नगर तक के मेट्रो काम का सेफ्टी ऑडिट करेगी, ऐसे में जब तक जांच टीम की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक मेट्रो का काम ठप्प रहेगा। जांच कमेटी में एलएमआरसी के निदेशक वित्त एके रस्तोगी, निदेशकर रोलिंग स्टॉक महेंद्र कुमार और निदेशक वर्क्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर दलजीत सिंह होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+