आज से शुरू होगा Lucknow Kaushal mahotsav, जानिए कितने लोगों को मिलेगा रोज़गार

उत्तर प्रदेश की राजधाानी लखनऊ में रोजगार कौशल महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसके तहत आज से दो दिवसीय रोजगार मेले की शुरूआत हो जाएगी। इस मेले में लगभग 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलने का दावा किया जा रहा है।

रोजगार

Lucknow Kaushal Mahotsav: उत्तर प्रदेश में शनिवार से दो दिवसीय Lucknow Kaushal Mahotsav यानी रोजगार मेले की शुरूआत होगी। इसके आयोजकों की माने तो दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर-लखनऊ कौशल महोत्सव- शनिवार को कोल्विन तालुकदार्स कॉलेज मैदान में शुरू होगा। 51,974 रिक्तियों को भरने के लिए भारत भर की लगभग 112 प्रमुख कंपनियां इसमें भाग लेंगी।

रोजगार मेले में 50 हजार लोगों को रोजगार की संभावना

कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह ने बताया कि अब तक रोजगार के लिए 24,878 आवेदकों ने पंजीकरण कराया है। रोजगार मेले के दौरान मौके पर ही पंजीयन की प्रक्रिया भी की जाएगी। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) अपने रणनीतिक कार्यान्वयन और ज्ञान भागीदार, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ श्रम और रोजगार मंत्रालय के सहयोग से और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समर्थित इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

सुबह दस बजे से पांच बजे तक मौजूद रहेंगी कंपनियां

112 कंपनियों के आधिकारिक प्रतिनिधि शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे। कंपनी में रजिस्ट्रेशन से लेकर नियुक्ति तक की सारी प्रक्रिया नि:शुल्क होगी। विभिन्न करियर कोर्स की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही मोटिवेशनल और करियर काउंसलिंग सेशन भी आयोजित किए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे मेले की शुरूआत

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह; उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, रोजगार मेले का उद्घाटन राज्य के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल और राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर संयुक्त रूप से करेंगे। योगी आदित्यनाथ रविवार को कार्यक्रम के समापन सत्र में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+