पैसों की खातिर खेलते रहे मरीज की जान से, काट दिया पेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से मेडिकल व्यवस्था किस कदर गरीबों के लिए घातक साबित हो रही है उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मरीज को जबरन पैसों के लिए मनमाना तरीके से उसकी जान से खिलवाड़ होता रहा। प्रदेश की राजधानी में रायबरेली रोड स्थि वृंदावन कालोनी फेज दो के पल्स हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में डाक्टरों की घोर लापरवाही सामने आयी है। यहां रामसरन ने अपने भाई अनिरुद्ध को अस्पताल में एक दलाल की भर्ती से भर्ती कराया गया।

इलाज कराने से पहले जानिये मरीज के 14 अधिकार

Lucknow hospital stake the life of a patient for the money

दलाल ने मरीज के इलाज में सिर्फ 20 हजार रुपए खर्च होने की बात कही थी। लेकिन यह बिल डेढ़ लाख रुपए पार कर गया। वहीं मरीज के घरवालों को बिल देने के लिए अपनी तीन बीघा खेती भी बेचनी पड़ गयी। लेकिन इन सब के बाद भी अनिरुद्ध का हाल खराब है। 15 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद जब मरीज को डिस्चार्ज करा गया उस वक्त भी अनिरुद्ध की हालत खराब है।

इलाज के बाद भी अनिरुद्ध के जख्मों औऱ जहां ऑपरेशन हुआ था वहां से बदबू होने लगी।वहीं जब मरीज ने पट्टी कराने से इनकार किया तो उसे जबरन अस्पताल में लाकर उसकी दांयी आंत को बाहर निकाल दिया। यही नहीं मरीज से कहा गया था कि उसका लेजर से ऑपरेशन किया जएगा लेकिन उसके पेट में 17 टांके लगाये गये, यही नहीं अनिरुद्ध के पेट में भी चीरा लगा दिया गया है। मरीज की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+