कैब ड्राइवर से सुलह करना चाहती है Lucknow Girl, बोली- वो बेगुनाह है

लखनऊ, 10 अगस्त: लखनऊ में कैब ड्राइवर को पीटने वाली युवती प्रियदर्शिनी नारायण यादव के तेवर अब बदलते नजर आ रहे हैं। मीडिया को दिए ताजा इंटरव्यू में प्रियदर्शिनी ने कहा कि वह इस मामले में सुलह करना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियदर्शिनी ने कैब ड्राइवर को बेगुनाह बताते हुए ये भी कहा कि उसे बेगुनाह को भी बचाना है। वो भी किसी का बच्चा है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई तो बदले लखनऊ गर्ल के तेवर

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई तो बदले लखनऊ गर्ल के तेवर

लखनऊ के अवध चौराहे पर कैब ड्राइवर को बीच सड़क थप्पड़ मारने वाली प्रियदर्शिनी नारायण के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद उन्हें नोटिस जारी किया है। बीते रविवार (8 अगस्त) को पुलिस ने प्रियदर्शिनी को कृष्णानगर कोतवाली बुलाया और पूछताछ की। मामले की जांच इंस्पेक्टर बंथरा जितेंद्र कुमार सिंह कर रहे हैं। उन्होंने युवती के बयान दर्ज किए। इस दौरान इंस्पेक्टर कृष्णानगर भी मौजूद रहे।

पुलिस को दिए बयान में कही ये बातें

पुलिस को दिए बयान में कही ये बातें

इस दौरान प्रियदर्शिनी ने भीड़ पर पिटाई करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि कैब ड्राइवर उसे टक्कर मारने वाला था और फोन पर बात कर रहा था। रेड लाइट पर उसने नियम तोड़े, इस वजह से उसे पीट दिया। युवती ने पुलिस से कहा कि सड़क पर चलते समय कई यात्रियों और व्यक्तियों ने उसे प्रताड़ित किया, इसलिए वह अपने आसपास होने वाली ऐसी किसी भी घटना को लेकर बहुत सतर्क रहती है।

'सुलह के साथ निपटाना चाहती हूं ये मामला'

'सुलह के साथ निपटाना चाहती हूं ये मामला'

अब प्रियदर्शनी नारायण ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह सुलह चाहती हैं। कहा, ''मैं नहीं चाहती कि किसी का मेरी वजह से करियर खराब हो और मेरा भी किसी की वजह से करियर खराब हो, इसलिए मैं यह मामला सुलह के साथ निपटाना चाहती हूं। मुझे लड़ाई आगे नहीं बढ़ाना, मुझे यह बेहतर लग रहा है।'' एक सवाल के जवाब में प्रियदर्शिनी ने कहा कि उसे अपने करियर की फिक्र है। साथ ही वह उस (ड्राइवर) बेगुनाह को भी बचाना चाहती है, क्योंकि वो भी किसी का बच्चा है। इसी वजह से मैं यह मामला सुलह के जरिए खत्म करना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+