Lucknow Girl के खिलाफ पुलिस ने 18 दिन में दाखिल की चार्जशीट, कैब चालक को मारे थे 22 थप्पड़
Lucknow Girl के खिलाफ पुलिस ने 18 दिन में दाखिल की चार्जशीट, कैब चालक को मारे थे 22 थप्पड़
लखनऊ, 19 अगस्त: राजधानी लखनऊ में हुई कैब ड्राइवर की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट पुलिस ने 18 दिन के अंदर कोर्ट में दाखिल कर दी है। कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में लखनऊ पुलिस ने प्रियदर्शिनी नारायण यादव के खिलाफ मारपीट, धमकी, गाली-गलौज और तोडफ़ोड़ की धाराएं लगाई है। इससे पहले कैब ड्राइवर को 22 थप्पड़ मारने वाली प्रियदर्शिनी सुलह समझौता करना चाहती हैं। लेकिन कैब ड्राइवर सहादत अली ने समझौते करना से साफ इनकार कर दिया था।
Recommended Video

वहीं, इंटरनेट मीडिया पर सनसनी बन चुके इस मामले की जांच कृष्णानगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई थी। विवेचना के दौरान इंस्पेक्टर ने प्रियदर्शिनी के खिलाफ मारपीट, धमकी, गाली-गलौज और तोडफ़ोड़ की धाराओं में चार्जशीट लगाई है। आरोपित युवती के खिलाफ लूट और तोडफ़ोड़ की धारा में दो अगस्त को एफआइआर दर्ज की गई थी। विवेचना में पुलिस को लूट के आरोप निराधार लगे, जिसे मुकदमे से हटा दिया गया। हालांकि, सीसी फुटेज की पड़ताल, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और वहां मौजूद सिपाही और होमगार्ड के बयान को आधार बनाकर छानबीन की गई थी। इस दौरान मारपीट, अभद्रता, तोडफ़ोड़ व धमकी की बात उजागर हुई।
जानिए क्या है पूरा मामला?
लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र में बाराबिरवा चौराहे पर 30 जुलाई की रात 10 बजे युवती प्रियदर्शिनी यादव ने कैब ड्राइवर सआदत अली को बीच सड़क पर जमकर पीटा था। युवती ने ड्राइवर को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े थे। इस दौरान वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। घटना की वजह से जाम की स्थिति बन गई थी और लोगों की भीड़ लग गई थी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो युवती उनसे भी उलझ गई थी। यही नहीं, युवती ने उनमें से एक युवक को भी थप्पड़ जड़ दिया था। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।
तीन पुलिसकर्मियों पर गिर चुकी है गाज
इस मामले में थाना इंचार्ज समेत उप निरीक्षक और चौकी इंचार्ज पर गाज गिर चुकी है। कृष्णानगर थाना इंचार्ज महेश दुबे, उपनिरीक्षक मन्नान और चौकी इंचार्ज भोला खेड़ा हरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया था। थाना इंचार्ज पर अपने उच्च अधिकारियों को मिसगाइड करने का आरोप है, जबकि चौकी इंचार्ज पर कैब ड्राइवर सआदत अली ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। चौकी इंचार्ज और थाना इंचार्ज ने एक-दूसरे पर जानकारी न देने का आरोप लगाया। इस मामले की जांच एडीसीपी सेंट्रल जोन चिरंजीवी नाथ सिन्हा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications