Lucknow Girl Case : पुलिसवालों ने कैब ड्राइवर से 'वसूले पैसे', लगा रहे थे एक-दूसरे पर आरोप, मिली सजा

लखनऊ, 05 अगस्त: लखनऊ के अवध चौराहे पर कैब ड्राइवर की पिटाई के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। कृष्णानगर थाना इंचार्ज महेश दुबे, उप निरीक्षक मन्नान और चौकी इंचार्ज भोला खेड़ा हरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। थाना इंचार्ज पर अपने उच्च अधिकारियों को गलत जानकारी देने का आरोप था, जबकि चौकी इंचार्ज पर कैब ड्राइवर ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। अब इस मामले की जांच एडीसीपी सेंट्रल जोन चिरंजीवी नाथ सिन्हा कर रहे हैं।

Recommended Video

    VIDEO: बीच सड़क पर युवती ने किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, ड्राइवर को गाड़ी से निकालकर जड़े तमाचे पे तमाचे
    पुलिसवालों के सामने कैब ड्राइवर की पिटाई

    पुलिसवालों के सामने कैब ड्राइवर की पिटाई

    लखनऊ के कृष्णानगर में रहने वाली प्रियदर्शनी नारायाण यादव ने अवध चौराहे पर बीच सड़क कैब ड्राइवर की पिटाई की थी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी खड़े तमाशा देखते रहे। ड्राइवर ने आरोप लगाया कि लड़की ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया और कार में रखे 600 रुपए भी लूट लिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। ड्राइवर ने बताया कि पुलिस ने उल्टा उसका ही चालान कर दिया। थाने में भी लड़की पक्ष की बात ही सुनी गई।

    पुलिसकर्मियों पर कैब ड्राइवर से गाड़ी छोड़ने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप

    पुलिसकर्मियों पर कैब ड्राइवर से गाड़ी छोड़ने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप

    कैब ड्राइवर सआदत अली ने पुलिस पर रिश्चवत लेकर गाड़ी छोड़ने का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख चौकी इंचार्ज और थाना इंचार्ज एक दूसरे से ही उलझ गए और आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। दोनों एक-दूसरे पर जानकारी न देने का आरोप लगाते रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर महेश दुबे ने कहा था कि उनकी गैर मौजूदगी में भोलाखेड़ा के चौकी इंचार्ज हरेंद्र यादव ने कैब ड्राइवर से गाड़ी छोड़ने की एवज में रिश्वत ली।

    तीन पुलिसकर्मियों को किया गया लाइन हाजिर

    तीन पुलिसकर्मियों को किया गया लाइन हाजिर

    वहीं, चौकी इंचार्ज ने कहा कि थाना इंचार्ज खुद को बचाने के लिए उन्हें झूठा फंसा रहे हैं। चौकी इंचार्ज हरेंद्र यादव ने कहा था कि देर रात इंस्पेक्टर महेश दुबे का फोन आया कि बात हो गई है गाड़ियां छोड़ दो। उनके कहने पर अगले दिन मैंने वैगन-आर कैब को सआदत से सुपुर्दगीनामा करवाकर उसके हवाले कर दिया। बहरहाल, इन सबके बीच थाना इंचार्ज, चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कृष्णानगर थाना इंचार्ज महेश दुबे, उप निरीक्षक मन्नान और चौकी इंचार्ज भोला खेड़ा हरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।

    कैब ड्राइवर ने कहा- मुझे मेरी इज्जत वापस चाहिए

    कैब ड्राइवर ने कहा- मुझे मेरी इज्जत वापस चाहिए

    इस मामले में सोशल मीडिया पर गुस्से के बाद पुलिस को लड़की के खिलाफ एक्शन लेना पड़ा और उसके खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा। उधर, कैब ड्राइवर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसे अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट वापस चाहिए। कैब ड्राइवर ने लड़की के खिलाफ भी प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। बता दें, मामला सोशल मीडिया पर वायरल है। अभी लोग लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    कैब ड्राइवर के सपोर्ट में आईं राखी सावंत

    कैब ड्राइवर के सपोर्ट में आईं राखी सावंत

    बॉलीवुड डांसर और एक्ट्रेस राखी सावंत ने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'लड़की है तो कोई भी फायदा उठा लेगी। बेकसूर लोगों को मारेगी। जो ओला और उबर का ड्राइवर था उसे पकड़ कर मारा है। अरे तुझे कराटे खेलने का इतना शौक है तो खली है न द ग्रेट खली मेरा भाई उससे आकर तो दो-दो हाथ कर। तू नया-नया कराटे सीखी है तो बेकसूर को क्यों मारती है आ मेरे सामने आ मैं तेरी टांग तोड़ दूंगी। बेकसूर इंसान और ड्राइवरों को क्यों मारती है। तुमको शर्म आनी चाहिए। खली का एक हाथ पड़ेगा ना तुझे तो गिर जाएगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+