Video- अब लखनऊ में करिए ऐतिहासिक मॉर्निंग वॉक
. लखनऊ को मिला नया हेरिटेज जोन, पूरी तरह से कायाकल्प के बाद हेरिटेज जोन का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया उद्घाटन।
लखनऊ। लखनऊवासियों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक और खास तोहफा दिया है। अखिलेश यादव ने हुसैनाबाद हेरिटेज जोन के नए रूप का आज उद्घाटन किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पाार्टी पर जमकर हमला बोला।

जनता को दुख देने वाली सरकारों को जनता नहीं छोड़ेगी
अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार जनता को दुख देती है जनता उसे सबक सिखाती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का कोई भी मुकाबला नहीं कर सकता है। अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी के फैसले के बाद भाजपा की यात्रा चौपट हो गई।
अधूरी योजनाओं का उद्घाटन कर अखिलेश ने प्रदेश में अपनी हार स्वीकार- भाजपा
पूरे किए वायदे
अखिलेश ने कहा कि हमने अपने सारे वायदे पूरे किए हैं, हमने लखनऊ में मेट्रो चलाई, बिजली 24 घंटे दी। उन्होंने कहा कि जब हमने पहले ही 24 घंटे बिजली दे रखी है वो 26 घंटे तो बिजली दे नहीं सकते हैं।
दो साल में बदला पुराने लखनऊ का रंग
हुसैनाबाद हेरिटेज जोन के तहत छोटा इमामबाड़ा, बड़ा इमामबाड़, रूमी गेज, घंटाघर का जीर्णोद्धार पिछले दो सालों से किया जा रहा था। इस काम में एलडीए, नगर निगम सहित तमाम अधिकारियों ने अपना योगदान दिया।
अब करिए ऐतिहासिक मॉर्निंग वॉक
हेरिटेज जोन में पहली बार कोबाल स्टोन का इस्तेमाल किया गया है, यही नहीं जॉगिंग पाथ वे भी बनाया गया है, जोकि इमामबाड़, घंटाघर, पिक्चर गैलरी, सतखंडा, छोटा इमामबाड़ होते हुए टीले वाली मस्जिद तक जाता है।












Click it and Unblock the Notifications