लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत मिली
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत मिली
लखनऊ, 10 फरवरी: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में जेल में बंद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत मिल गई है। आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दी है। उम्मीद है कि आशीष मिश्रा कल (शुक्रवार 11 फरवीर) को जेल से बाहर आ सकते हैं। बता दें, आशीष मिश्रा की ओर से पहले भी हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, लेकिन राहत नहीं मिली थी। हालांकि, इस बार कोर्ट ने आशीष मिश्रा को जमानत दे दी।
Recommended Video

बता दें, इस मामला में सबसे पहले अजय मिश्रा के साले वीरेंद्र शुक्ला को जमानत मिली थी। वीरेंद्र शुक्ला को 10 जनवरी को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने वीरेंद्र शुक्ला को सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वीरेंद्र शुक्ला पर आईपीसी की धारा 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना, या स्क्रीन अपराधी को जानकारी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने वीरेंद्र शुक्ला को 20 हजार रुपए के मुचलके के साथ जमानत दे दी है।
पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी एसआईटी ने
लखीमपुर खीरी में मामले में एसआईटी ने करीब पांच हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बताया था। इतना ही नहीं, अजय मिश्रा के एक और करीबी वीरेंद्र शुक्ला को भी आरोपी बनाया गया था। एसआईटी ने अपनी जांच में लखीमपुर हिंसा में आशीष मिश्रा के असलहों से फायरिंग की पुष्टि की थी। आशीष मिश्रा की रिवाल्वर और राइफल से भी फायरिंग हुई। एसआईटी ने चार्जशीट में आशीष मिश्रा और अंकित दास के लाइसेंसी असलहा से फायरिंग की बात कही।
आठ लोगों की गई थी जान
पिछले साल तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर लौट रहे किसानों को एक एसयूवी कार से कुचल दिया गया था। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद हुई हिंसा में भी चार अन्य लोग भी मारे गए। एक स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप की भी मौत हुई थी। यूपी पुलिस ने अगले दिन आशीष मिश्रा और 12 अन्य को हत्या के आरोपी के रूप में नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री के बेटे को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक सप्ताह बाद गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications