मुलायम सिंह यादव आयेंगे बड़ी स्क्रीन पर, रघुवीर यादव निभायेंगे किरदार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जीवन की कहानी बड़े पर्दे पर आने जा रही है। फिल्म निर्देशक संदीप शुक्ला और निर्देशक विवेक दीक्षित ने मुलायम सिंह के जीवन पर फिल्म बनाने का फैसला लिया है।

मुलायम सिंह जीवन पर बायोपिक बनाने की योजना शुरु हो गयी है। संदीप-विवेक ने मुलायम सिंह की बायोपिक पर फिल्म बनाने की बात कही है।मुलायम सिंह किरदार को निभाने के लिए अभिनेता रघुवीर यादव को चुना गया है।
फिल्म के बतौर मुलायम सिंह यादव का किरदार निभाने वाले रघुवीर यादव ने अपनी सहमति दे दी है। निर्माता विवेक का कहना है कि इस फिल्म के जरिए यह दिखाने की कोशिश की जाएगी कि कैसे समाजवाद के नाम पर मुलायम सिंह ने इतनी बड़ी पार्टी को आगे बढ़ाया।
मुलायम सिंह के फिल्म की कहानी रिमोट सेंसिंग ऐंड ऐप्लिकेशन सेंटर के अध्यक्ष अशोक यादव ने लिखी है। अशोक समाजवादी पार्टी के इटावा इकाई के जिलाध्यक्ष भी हैं।
मुलायम सिंह पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ के पास ही किसी छोटे गांव में होगी जहां सपा सुप्रीमों के बचपन को दिखाया जाएगा। वहीं इस फिल्म में मुलायम सिंह को 1989 में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए दिखाया जाएगा। इसके साथ ही फिल्म समाप्त हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications