SIT Report: कानपुर एनकाउंटर और विकास दुबे से DIG अनंत देव के संबंध की जांच की सिफारिश

लखनऊ। चर्चित बिकरू कांड की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश की सरकार को सौंपी दी है। इस रिपोर्ट में कानपुर के पूर्व एसएसपी अनंत देव तिवारी के पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के साथ उनके संबंध की जांच कराने की सिफारिश की गई है। दरअसल, एसआईटी ने यह सिफारिश शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के एक पत्र और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर की है।

Kanpur Encounter case: SIT recommended investigation against Kanpur SSP Anant Dev

2 जुलाई की रात कानपुर देहात के गांव बिकरू में विकास दुबे को पकड़ने के लिए गई सीओ देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल पर विकास दुबे ने अपने गैंग के साथ हमला बोल दिया था। जिसमें सीओ तथा दो दारोगा सहित आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। इसकी जांच अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी वाली तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) ने की है। इसमें पीएसी में डीआइजी के पद पर तैनात कानपुर के पूर्व एसएसपी अनंत देव तिवारी की विकास दुबे के साथ करीबी की जांच की सिफारिश की गई है।

बिकरू कांड के बाद एक ऑडियो और व्हाट्सएप रिपोर्ट हुई थी वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा का एक ऑडियो और एक रिपोर्ट वायरल हुई थी। जो शहीद सीओ देवेन्द्र मिश्र ने चौबेपुर के निलंबित एसओ विनय तिवारी के खिलाफ पूर्व एसएसपी अनंतदेव को व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए भेजी थी। तो वहीं, ऑडियो में बिकरू में रेड पर जाने से पहले सीओ देवेंद्र मिश्रा और एसपी ग्रामीण के बीच फोन पर बातचीत है। इसमें देवेंद्र मिश्रा चौबेपुर एसओ और पूर्व एसएसपी अनंत देव पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+