क्या एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ की मिलीभगत से वॉशरूम में छिपकर निकल भागीं थी कनिका कपूर?

लखनऊ। देश भर में कोरोना वायरस को लेकर चारों तरफ हंगामा मचा हुआ है। इसी कड़ी में नया मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। टेस्ट में जांच के बाद हुए इस खुलासे में उन्होंने बताया की वो 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। हालांकि तब यह सवाल उठना लाजमी है कि जब देश में कोरोना को लेकर इतना हंगामा मचा हुआ है और लोगों से सतर्कता बरतने को कहा जा रहा है तो वह एयरपोर्ट स्टाफ से कैसे बच निकलीं।

कनिका ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम की इतना हड़कंप मचा हुआ है

कनिका ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम की इतना हड़कंप मचा हुआ है

मीडिया चैनल आजतक से हुई बातचीत में कनिका ने कहा की जब वह लन्दन गई थीं उस वक्त भारत में कोरोना वायरस को लेकर इतना हंगामा नहीं हुआ था और न ही किसी तरह की कोई खास अनाउंसमेंट भी नहीं हुई थी। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था की हर जगह इतनी जांच हो रही है और विदेश से लौटने वाले हर व्यक्ति का मेडिकल जांच कितना महत्वपूर्ण है।

Recommended Video

    Kanika Kapoor को हुआ Corona, UP के मंत्री भी थे पार्टी में मौजूद, अब हुए Isolate | वनइंडिया हिंदी
    वॉशरूम में छिपकर भागी थीं कनिका

    वॉशरूम में छिपकर भागी थीं कनिका

    फिलहाल कनिका की जांच चल रही है और उनसे संपर्क में आने के बाद कुछ अन्य लोगों ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। आज तक के रिपोर्टस के मुताबिक एयरपोर्ट पर वह ग्राउंड स्टाफ की मिलीभगत से वॉशरूम में छिपकर निकल भागी थीं। कनिका ने संडे को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी, जिसमें लखनऊ के तमाम बड़े अफसर और कई नेता शामिल हुए थे। इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप है।

    कनिका के पिता ने कहा कि वो करीब 400 लोगों से मिलीं

    कनिका के पिता ने कहा कि वो करीब 400 लोगों से मिलीं

    कनिका का कहना है की उन्होंने पार्टी अटेंड किए लेकिन दस से ज्यादा लोगों से नहीं मिलीं ,जबकि इस बात पर उनके पिता ने बताया कि कनिका लंदन से आने के बाद 3-4 पार्टियों में गईं और वहां पर तकरीबन 400 लोगों से मिलीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+