काकोरी डकैती कांड: UP पुलिस के सिपाही और दो डकैत मुठभेड़ में घायल, मास्टरमाइंड समेत छह गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित काकोरी में सेवानिवृत सचिवालय कर्मी हरिकृष्ण के घर में डकैती की घटना का पुलिस पर्दाफाश कर दिया है। लखनऊ पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दिन में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। वहीं, देर रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर पकड़ा। पुलिस और बदमाशों की गोलीबारी के दौरान काकोरी थाने का सिपाही नीतिन राणा गिरकर घायल हो गया, उसे गोली नहीं लगी है।
Recommended Video

पासपोर्ट में दलाली का काम करने वाला सआदतगंज निवासी सुमित कुमार कोरी, दुबग्गा निवासी इरफान खान, विजय लोधी व शिक्षक सैय्यद अरशद व मुठभेड़ के दौरान रात में पकड़े गए बिहार समस्तीपुर का गैंग लीडर मास्टरमाइंड रियाज अहमद व सआदतगंज निवासी महेंद्र चौरसिया हैं। महेंद्र पूर्व में भी जेल जा चुका है। रियाज और महेंद्र दोनों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के कब्जे से 6,560 रुपए के सिक्के, 8198 रुपए, 1.10 लाख कीमत का सोने का हार, चार चांदी की चूड़ी समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ है। जिसकी पीड़ित परिवार ने पहचान भी कर ली है।
ये दो बदमाश हैं फरार
फरार बदमाशों में सीतापुर निवासी मुकेश व लड्डू हैं। मुकेश भी पूर्व में लूट समेत अन्य घटनाएं कर चुके हैं। पकड़े गए बदमाशों में इरफान, विजय और सैय्यद अरशद रिटायर्ड सचिवालय कर्मी के कॉलोनी के ही निकले। तीनों बदमाश फरार रियाज उर्फ राजू की स्कूटी से भागे थे। राजू भी घटनास्थल से 400 मीटर की दूरी पर ही रहता है। एक बदमाश का भागते समय चेहरा खुल गया और वह कैमरे में कैद हो गया, जिससे पुलिस को लीड मिल गई। राजफाश में छह टीमें लगी थीं।
कमिश्नर ने वीडियों कॉल से जेवर की कराई पहचान
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने हरिकृष्ण वर्मा व उनके बेटे को अपने कार्यालय बुलाया। इसके बाद हरिकृष्ण वर्मा की पत्नी को वीडियों कॉल करके बरामद जेवरों व अन्य सामान की पहचान कराई, जिसपर उनको देखते ही पहचान लिया। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक, छह बदमाशों को गिरफ्तार करने में टीम की अहम भूमिका है। जिनमें दो रात में एनकाउंटर के दौरान पकड़े गए हैं। सीसी फुटेज से बदमाश चिन्हित भी हो गए हैं। दोनों फरार बदमाश भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। वारदात का राजफाश करने वाली टीम को 50 हजार का इनाम व प्रशस्ति पत्र दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications