लखनऊ में शुरू हुई 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग, एक्ट्रेस ने शेयर की सेट की तस्वीरें

लखनऊ। फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। इसके लिए जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार बुधवार को लखनऊ में थे। फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने फिल्म के सेट से अपनी तस्वीरों सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बता दें, 'सत्यमेव जयते 2' साल 2018 में आई एक्शन ड्रामा 'सत्यमेव जयते' का सीक्वल है। मिलाप जवेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी सहित कई सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे।

 john abraham starrer film satyameva jayate 2 shooting starts in lucknow

जॉन अब्राहम ने शेयर किया था 'सत्यमेव जयते 2' का पोस्टर

जॉन अब्राहम ने कुछ समय पहले 'सत्यमेव जयते 2' का पोस्टर शेयर किया था। उन्होंने पोस्टर शेयर करके लिखा था-जिस देश की मैया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है। बुधवार को लखनऊ में फिल्म का शूटिंग शुरू की गई। इसके पहले गणेश भगवान की पूजा की गई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग लखनऊ में जनवरी 2021 तक चलेगी। इसके बाद मुंबई में भी कुछ सीन शूट किए जाएंगे। फिल्म 12 मई 2021 को ईद पर रिलीज होगी। मिलाप जवेरी के निर्देशन में बन रही सत्यमेव जयते 2 को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जॉन के साथ शेयर की तस्वीर

फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार हैं, जिन्होंने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर जॉन अब्राहम के साथ अपनी फोटोज शेयर कीं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने सफेद साड़ी पहनी हुई है। उनके साथ मिलाप जवेरी भी नजर आ रहे हैं। निर्देशक मिलाप झवेरी ने बताया कि लखनऊ में पुरानी हवेलियां, कॉलेज वगैरह पर सीन में शामिल होंगे। कुछ लाइव लोकेशंस को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, ताकि भीड़ इकट्ठा होने की नौबत ही न आए। केवल हमारी टीम ही मौके पर मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+