सपा के रजत जयंती कार्यक्रम में जदयू और आरएलडी के नेता करेंगे शिरकत

समाजवादी पार्टी के रजत जयंती कार्यक्रम में जनता दल युनाइटेड और राष्ट्रीय लोकदल के नेता शिरकत करेंगे। केसी त्यागी ने कहा कि दोनों दलों के नेता जाएंगे कार्यक्रम में।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के रजत जयंती कार्यक्रम में जनता दल युनाइटेड और राष्ट्रीय लोकदल के नेता शिरकत करेंगे। जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि दोनों ही पार्टी 5 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

mulayam singh

नीतीश नहीं जाएंगे कार्यक्रम में

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया था। उनके कार्यक्रम में नहीं आने की वजह छठ पूजा को लेकर व्यस्तता बताई जा रही थी, लेकिन इसके अलग सियासी मायने भी लगाए जा रहे हैं।

यूपी का रण जीतने को अखिलेश के रथ पर डिंपल भी सवार

महागठबंधन की कवायद तेज

सपा के रजत जयंती कार्यक्रम में तमाम जनता दल के नेताओं को खुद शिवपाल यादव ने आने का न्योता दिया है। इस कार्यक्रम को सिर्फ रजत जयंती के कार्यक्रम के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश में एक बार फिर से महागठबंधन की कवायद को तेज करने के रूप में देखा जा रहा है।

अखिलेश का आह्वान सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए साथ आना होगा

इसी सिलसिले में कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुलायम सिंह यादव व अमर सिंह से भी मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि दोनों ही पार्टियों के बीच चुनाव से पहले गठबंधन हो सकता है।

मुझे इसकी जानकारी नहीं- अखिलेश यादव

वहीं इस महागठबंधन की पूरी कवायद के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि किस चरण पर है यह बातचीत और किससे यह बात हो रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मुद्दे पर नेताजी ही फैसला लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+