1984 बैच के आईपीएस जावेद अहमद बने उत्तर प्रदेश के नए DGP

लखनऊ। नए साल के पहले दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने नए डीजीपी के नाम का ऐलान कर दिया। सैयद जावेद अहमद को अखिलेश सरकार ने यूपी का नया डीजीपी नियुक्त किया है। इससे पहले जगमोहन यादव डीजीपी थे जो 31 दिसंबर को रिटायर हो गये।

Javeed Ahmed appointed new Uttar Pradesh DGP
जानकारी के मुताबिक जावेद अहमद 1984 बैच के आईपीएस हैं और डीजीपी रेलवे के पद पर लखनऊ में तैनात थे। जावेद अहमद 2020 में रिटायरमेंट होंगे। इससे पहले जावेद दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय में तैनात थे। जावेद अहमद को डीजीपी बनाए जाने के बाद विरोध के भी स्वर बाहर आ रहे हैुं क्योंकि जावेद से भी सीनियर अफसर डीजीपी पोस्ट के लिए दौड़ में थे।

जिन नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी उनमें सबसे सीनियर रंजन द्विवेदी थे, जो 1979 बैच के आईपीएस हैं। उनके बाद 1980 बैच के डीजी (ट्रेनिंग पद पर तैनात) आईपीएस सुलखान सिंह का नंबर था। सीनियरों की इस लिस्ट में 1981 बैच के एमके सिन्हा और विजय सिंह का नाम भी शामिल था। लेकिन जावेद ने 15 सीनियर अधिकारियों को पीछे छोड़ते हुए डीजीपी का पद हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+