जान्हवी कपूर को Lockdown के बीच आई बनारस की याद, वीडियो किया शेयर

लखनऊ। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड स्टार जाह्नवी कपूर भी अपने घर में बंद हैं। लॉकडाउन के वक्त जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी और पापा बोनी कपूर के साथ समय बिता रही है। इस बीच जाह्नवी कपूर को बनारस की याद सताने लगी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गंगा में नौकायन का स्लो मोशन में एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा है कि मिसिंग वाराणसी...।

Jahnavi Kapoor is missing Varanasi in lockdown

जाह्नवी की इस पोस्ट को छह लाख 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पिछले साल मार्च में अपने जन्मदिन से एक दिन पहले श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने आई थीं। इसके बाद वह लस्सी की मशहूर दुकान पर भी गई थीं। दिसंबर 2019 में जाह्नवी छुट्टियां मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ फिर वाराणसी आई थीं।

View this post on Instagram

Missing #varanasi 💛

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

जाह्नवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों रूही अफजाना, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल और दोस्ताना 2 आदि को लेकर चर्चाओं में हैं। जाह्नवी कपूर ने अपने दोस्तों के साथ नाव पर बैठकर गंगा का भी भ्रमण किया था। जाह्नवी ने बनारस की गलियों के साथ बाजारों के चक्कर भी लगाए थे। देव दीपावली पर मां गंगा की आरती उतारने की अधूरी मन्नत पूरी करने अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने गंगा तट पर भ्रमण किया था। शाम को उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर विधि-विधान से मां गंगा की आरती उतारी थी।

जान्हवी कपूर का उमराव जान के सॉन्ग पर वीडियो हुआ वायरल
जान्हवी का एक ओर लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। उसे देखकर आपका भी दिल धड़कने लगेगा। जी हां, इस वीडियो में जान्हवी कपूर की अदा देखते ही बनती है। इससे सभी वाकिफ हैं कि जान्हवी कपूर को डांस करने का बेहद शौक है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा हुआ कई वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इस बार जान्हवी कपूर ने उमराव जान के सांग सलाम पर ऐसा डांस किया कि फैंस इस वीडियो को वायरल कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- विधायक सुरेश तिवारी के मुसलमानों से सब्जी न खरीदने के बयान पर BJP और सपा ने कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+