उत्तर प्रदेश में ISIS की दस्तक, अफगानी छात्रों पर पुलिस की नजर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भी आईएसआईएस की दस्तक होने लगी है। यूपी के कॉलेजों में गल्फ देशों और अफगानिस्तान के छात्रों पर नजर रखने के लिए निर्देश जारी किये गये हैं।

isis


मेरठ डिवीजन के कमिश्नर ने यूपी के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों पर नजर रखने का निर्देश जारी किया गया है। खासकर उन छात्रों पर नजर रखने के लिए कहा गया है जो अफगानिस्तान और गल्फ देशों के हैं।

सूत्रों का मानना है कि आईएस इन छात्रों के जरिए अपने मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश कर सकती हैं। आईबी के सूत्रों की मानें तो आईएस और अल कायदा देश में पढ़े-लिखे युवाओं की भर्ती करने की योजना बना रहा है।

हाल ही में आईएस ने इस बात के संकेत दिये थे कि 2020 तक अल कायदा अफगानिस्तान के युवांओं को अपने संगठन में शामिल कर सकता है।

आईएस दो तरीके से इन छात्रों की भर्ती करता है, पहला जिसमें वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके छात्रों को अपनी ओर खींचता है। आईबी ने उत्तर प्रदेश को अलर्ट भेजकर साइबर कैफे और इंटरनेट पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है।

यही नहीं जो छात्रा अफगानिस्तान और गल्फ देशों से आये हैं उनके डाटा इस्तेमाल पर भी कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि कुछ अमीर छात्र भी आईएस के चंगुल में आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+