IPS वैभव कृष्ण: अश्लील वीडियो सामने आने के बाद हुए थे सस्पेंड, अब मिली बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ, जून 10: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। हालांकि, किसी भी जिले के पुलिस कप्तान को नहीं बदला गया है। आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण को फिर से तैनाती मिल गई है। उन्हें प्रशिक्षण विभाग का एसपी बनाया गया है। बता दें, लंबे समय से निलंबित चल रहे आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्णा को राज्य सरकार ने इसी साल मार्च में बहाल कर दिया था। इसके बाद से उन्हें कोई तैनाती नहीं मिली थी।

वैभव कृष्ण का आपत्तिजनक वीडियो आया था सामने
गौतमबुद्धनगर का एसएसपी रहने के दौरान वैभव कृष्ण को 9 जनवरी 2020 को एक अश्लील वीडियो सामने आने के बाद निलंबित किया गया था। दरअसल, 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण ने 5 आईपीएस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। वैभव कृष्ण की शिकायत पर डीजीपी की अध्यक्षता में एक विशेष टीम ने इन आरोपों की जांच की थी। एसआईटी की जांच में 5 में से दो अधिकारियों आईपीएस अजय पाल शर्मा और आईपीएस हिमांशु कुमार के खिलाफ विस्तृत जांच की सिफारिश भी की गई थी। इन दोनों अफसरों के खिलाफ विजिलेंस की जांच चल रही है। मामले की जांच के दौरान ही वैभव कृष्णा का आपत्तिजनक वीडियो आने के बाद सीएम योगी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। लंबे समय के इंतजार के बाद वैभव कृष्ण को बहाल कर दिया गया था। इसके बाद अब इन्हें नई तैनाती दे दी गई। वैभव कृष्ण को प्रशिक्षण विभाग का एसपी बनाया गया है।
Recommended Video
अलंकृता सिंह को एसपी महिला सुरक्षा, लखनऊ बनाया गया
इसके अलावा विश्वजीत महापात्रा को डीजी नागरिक सुरक्षा बनाया गया है और अलंकृता सिंह को एसपी महिला सुरक्षा, लखनऊ में तैनाती दी गई है। सतीश चंद्र माथुर को एडीजी, नियम एवं ग्रंथ बनाया गया है। एन. रविंदर को एडीजी विजिलेंस, धर्मेंद्र यादव को डीआईजी, यातायात लखनऊ, सुनील कुमार गुप्ता को डीआईजी वाइटल इंस्टॉलेशन, सुरक्षा शाखी लखनऊ, मो. इमरान को एसपी रेलवे, झांसी, सुनील सिंह- सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी और अखिलेश चौरसिया को सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर बनाया गया है।
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications