Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPS नवनीत सिकेरा ने ADG बनने के बाद वीडियो कॉल किया तो मां सैल्यूट कर बोलीं - 'जय हिंद साहब'

IPS Navniet Sekera story: लखनऊ। हाल ही में आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तिरुपति (Tirupati) से एक ऐसी फोटो सामने आई ज‍िसने लोगों का दिल छू लिया। इस फोटो में इंस्‍पेक्‍टर पिता अपनी अफसर बेटी को सैल्यूट करते हुए नजर आए। कुछ इसी तरह दिल को खुश कर देने वाला एक वाक्‍या उत्‍तर प्रदेश से सामने आया है, जहां मां ने अपने आईपीएस बेटे (IPS) को उसके प्रमोशन की खबर मिलते ही उसे सैल्‍यूट किया। एक पल में उस आईपीएस अफसर (ips officer) के लिए सब कुछ खुशगवार हो गया जब मां ने गर्व से कहा- जय हिंद साहब। जी हां, हम बात कर रहे हैं नवनीत सिकेरा (Navniet Sekera) की, जो प‍िछले सप्‍ताह आईजी (IG) से एडीजी (ADG) बन गए हैं। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने उनके कंधे पर नया बैज लगाकर नई जिम्‍मेदारी दी। इसके बाद आईपीएस बेटे ने सबसे पहले अपनी मां को वीडियो कॉल किया और खुशि‍यां साझा कीं।

पुलिस महानिदेशक ने नए बैज लगाकर दी नई जिम्‍मेदारी

पुलिस महानिदेशक ने नए बैज लगाकर दी नई जिम्‍मेदारी

आईपीएस नवनीत सिकेरा ने बुधवार को अपने फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'खुशी का पल, कल पुलिस महानिदेशक श्री एचसी अवस्थी महोदय ने कंधे पर नए बैज लगाकर नई जिम्मेदारी दी, उनके संक्षिप्त उदबोधन में सबसे ज्यादा जोर इस बात का रहा कि बड़ी जिम्मेदारी के साथ आपको अपना दिल भी बड़ा करना होगा ज्यादा संवेदनशील बनना होगा और जनता के प्रति उतना ही मधुर/उदार व्यवहार करना होगा।'

Recommended Video

    IPS नवनीत सिकेरा ने ADG बनने के बाद वीडियो कॉल किया तो मां सैल्यूट कर बोलीं - 'जय हिंद साहब'
    मां बोलीं- जय हिंद साहब

    मां बोलीं- जय हिंद साहब

    सिकेरा ने फेसबुक पोस्‍ट में आगे लिखा, 'पापा को बहुत मिस कर रहा था लेकिन मां की खुशी की फुलझड़ी से मन खुश हो गया। हुआ यूं कि नए बैज लगने के बाद सबसे पहले मैंने मां को वीडियो कॉल किया और उनको बताया कि अब मैं ADG बन गया हूं। मां ने तुरंत सैलूट मारा और बोली जय हिन्द साहब। सभी हंसते हंसते लोट पोट हो गए। मां से ज्यादा बच्चे को कोई नहीं जानता , उन्होंने एक पल में सब कुछ खुशगवार कर दिया।'

    इंस्‍पेक्‍टर पिता ने किया डीएसपी बेटी को सैल्‍यूट

    इंस्‍पेक्‍टर पिता ने किया डीएसपी बेटी को सैल्‍यूट

    आंध्र प्रदेश के पुलिस के इंस्पेक्टर पिता श्याम सुंदर का डीएसपी बेटी जेसी प्रशांति को सैल्यूट करने तस्वीर वायरल हो हुई थी। दरअसल, तीन जनवरी 2021 को तिरुपति में आंध्र प्रदेश पुलिस ड्यूटी मीट 2021 थी। कार्यक्रम में आंध्रप्रदेश के गुंटूर दक्षिण (शहर) की डीएसपी जेसी प्रशांति भी तैनात थीं। वर्ष 2018 बैच की डीएसपी के अंडर में ही उनके पिता श्याम सुंदर की ड्यूटी लगी हुई थी। पिता ने जब अफसर बेटी को देखा तो उन्होंने गर्व से सैल्यूट कर नमस्ते मैडम कहा। श्याम सुंदर तिरुपति कल्याणी डेम पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में सीआई के रूप में कार्यरत हैं। डीएसपी बेटी जेसी प्रशांति व सीआई पिता श्याम सुंदर की यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

    कौन हैं नवनीत सिकेरा?

    कौन हैं नवनीत सिकेरा?

    नवनीत सिकेरा का जन्म उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में 22 अक्टूबर 1971 को मनोहर सिंह यादव के घर हुआ। सिकेरा को उत्तर प्रदेश का 'सुपर कॉप' कहा जाता है। नवनीत ने एटा जिले के आल बॉयज स्कूल से हाई स्कूल पास किया, जिसके बाद वह दिल्ली के हंसराज कॉलेज में एडमिशन लेने पहुंचे। लेकिन कॉलेज में उनको अंग्रेजी ना आने के कारण एडमिशन फॉर्म नहीं दिया गया। फार्म ना मिलने पर उन्होंने हार नहीं मानी और खुद से किताबें खरीद कर पढ़ाई की। अपनी मेहनत-लगन से उन्होंने एक ही बार में आईआईटी जैसा एग्जाम क्रैक कर दिखाया और आईआईटी रूड़की से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरी की। फिर पहले ही प्रयास में यूपीएससी एग्जाम क्रैक कर आईपीएस अफसर बने।

    60 से ज्‍यादा एनकाउंटर कर चुके हैं नवनीत स‍िकेरा

    60 से ज्‍यादा एनकाउंटर कर चुके हैं नवनीत स‍िकेरा

    नवनीत सिकेरा वो आईपीएस हैं, जिनका नाम सुनते ही बड़े-बड़े गैंगस्टर के पसीने छूटने लगते हैं। वह अब तक 60 से ज्‍यादा एनकाउंटर कर चुके हैं। सिकेरा ने ही कुख्यात गैंगस्टर रमेश कालिया के आतंक को खत्म किया था। नवनीत सिकेरा ने ही यूपी में पहली बार महिला हेल्पलाइन 1090 प्रोजेक्ट शुरू किया था, जो बाद में पूरे राज्य में लागू किया गया था। यूपी में एक ऐसा भी वक्त था, जब बाहुबलियों और कुख्यात अपराधियों के सताए लोग थाने के बजाए नवनीत सिकेरा के पास पहुंचते थे।

    आईजी से एडीजी बने नवनीत सिकेरा

    आईजी से एडीजी बने नवनीत सिकेरा

    बता दें, यूपी सरकार ने पिछले सप्ताह 10 आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन किया है और 10 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड दिया है। 1996 बैच के आईपीएस सतीश गणेश (आईजी रेंज आगरा), नवनीत सिकेरा (आईजी बजट), विजय प्रकाश (फायर सर्विसेस) और ज्योति नारायण (आईजी कानून व्यवस्था) को आईजी से एडीजी बनाया गया है। 2003 बैच के आईपीएस मोदक राजेश डी राव (डीआईजी गोरखपुर), हीरा लाल (डीआईजी ईओडब्ल्यू), विनय कुमार यादव (डीआईजी अभियोजन), संजय कुमार (डीआईजी पीटीएस), शिव शंकर सिंह (डीआईजी पीटीसी), राकेश सिंह (डीआईजी देवीपाटन) व राजेश पांडेय (डीआईजी बरेली) को डीआईजी से आईजी बनाया गया है। वहीं, 2007 बैच के अमित पाठक (एसएसपी वाराणसी), जोगेन्द्र कुमार (एसएसपी गोरखपुर), विनोद कुमार (एसपी कुशीनगर), रवि शंकर छवि (एसपी वीमेन पावर), प्रतिभा अंबेडकर (एसपी तकनीकी सेवा), नितिन तिवारी (डीसीपी नोएडा), अनिल कुमार सिंह (एसपी एससीआरबी) व डीजीपी मुख्यालय में तैनात पंकज कुमार, गोपेश खन्ना, अशोक कुमार तृतीय को एसपी से डीआईजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। वहीं, 2008 बैच के दस आईपीएस अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। डीआईजी से आईजी की सूची में दो अफसरों अरविंद सेन व दिनेश चंद्र दुबे का लिफाफा बंद रखा गया है, क्योंकि इन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और इसकी जांच चल रही है। अरविंद सेन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी चल रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+