हत्या के बाद पुलिस के झूठ को सामने लाने के लिए सोशल मीडिया पर उठी आवाज
लखनऊ। जब प्रशासन आपकी सुरक्षा की जगह अपराध को दबाने में जुट जाये तो मजबूर होकर लोगों को खुद विरोध का झंड़ा बुलंद करना पड़ता है। सोशल मीडिया के इस जमाने में युवा अब अपनी बात को सोशल नेटवर्किंग साइट पर मजबूती से रख रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिस तरह से शहर के बीचो बीच युवक की सरेआम हत्या कर दी गयी और उसके बाद पुलिस इस हत्या को सड़क हादसा बताने में जुटी तो युवाओं ने सोशल मीडिया पर मोर्चा संभाल लिया।
The voice is growing even louder frnds. National media has now started covering the issue. Keep checking further...
Posted by Justice for Naman Verma on Friday, November 20, 2015
फेसबुक पोस्ट से खुला हत्या में लखनऊ पुलिस का झूठ
दिवंगत नमन के एक दोस्त ने फेसबुक पर जस्टिस फॉर नमन वर्मा नाम का एक पेज बनाया जहां नमन को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठने लगी है।
महज चौबीस घंटे के भीतर इस पेज को 350 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। यही नहीं इस पेज पर लोग पुलिस के खिलाफ काफी मजबूती से अपनी आवाज को आगे बढ़ा रहे हैं।
नमन के दोस्त इस पेज पर हर उस मीडिया लिंक को शेयर कर रहे हैं जिसमें नमन की हत्या की खबर को कवर किया गया है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया की ताकत के आगे पुलिस किस तरह से अपना काम करने का रवैया बदलती है और नमन के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश करती है।












Click it and Unblock the Notifications