ये यूपी है, यहां सुपारी किलर जेल से फेसबुक स्टेटस अपडेट करते हैं

लखनऊ। अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश उनकी बेहतरीन जगह बनता जा रहा है। जिस तरह से बेखौफ अपराधी आपराधिक वारदातों को खुलेआम अंजाम देते है उससे यहां की कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन अब आलम यह है कि जेल के भीतर भी अपराधी आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। मिर्जापुर जेले में बंद कॉन्ट्रैक्ट किलर अविनाश सिंह जेल के भीतर से अपना फेसबुक अकाउंट अपडेट करता है।

facebook

हाल ही में अविनाश सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से जेल के भीतर ली गयी तस्वीरों को शेयर किया है। जिसके बाद जेल प्रशासन की कलई खुल गयी कि किस प्रकार जेल के भीतर कैदी सुख सुविधाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। बताया जाता है कि सिर्फ अविनाश ही नहीं बल्कि जेल के कई अन्य कैदियों के सोशल अकाउंट भी ऐक्टिव हैं।

अविनाश के फेसबुक अकाउंट में उसके स्टेट्स अपडेट के साथ ही हाल के दिनों की जेल कें अंदर की तस्वीरें भी अपडेट की गई हैं। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि ये तस्वीरें उसने पेशी के पेशी के दौरान अपने मित्रों से अपडेट करायी है। जेल के भीतर किसी को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।

वहीं इस घटना के बाद भाजपा ने यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा का कहना है कि सपा सरकार अपराधीकरण को बढ़ावा दे रही है जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+