यूपी के 10 गांवो में लड़कियों के जींस-टीशर्ट पहनने और मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक
लखनऊ। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश होने का दावा करता है तो वहीं मुजफ्फरनगर में मुस्लिम ग्राम पंचायत ने लड़कियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यही नहीं इन लड़कियों की वेशभूषा पर कई प्रतिबंध लगाये गये हैं।
FB पर छोटी-छोटी बच्चियों की तस्वीरों पर गंदी नजरें डालते 'पीडोफाइल्स'
मुजफ्फरनगर में लड़कियों के जींस और टीशर्ट पहनने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुस्लिम ग्राम पंचायत का तर्क है कि ऐसा करने से लड़कियों पर बढ़ते अपराध पर रोक लगायी जा सकतती है।
पंचायत ने यह प्रतिबंध मुजफ्फरनगर और सहारनुपर के 10 गांवों में लगाया है। पंचायत प्रमुख मोहम्मद इरफान का कहना है कि शादी-शुदा लड़कियों का जालीदार या कम कपड़े पहनना इस्लाम में हराम है। लिहाजा पंचायत ने इस नियम को लागू करने का फरमान सुनाया है।
इरफान ने कहा कि शहर की खराब संस्कृति गांव में स्वीकार नहीं की जाएगी और हम अपनी सभ्यता को बचाये रखने के लिए इन नियमों को लागू करेंगे। पंचायत ने अपने फरमान में यह भी साफ कर दिया है कि अगर लड़कियां नियमों को नहीं मानती हैं तो उन्हें गांव से बहिष्कृत कर दिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications