मंत्री जी के विवादित बोल, कहा राम-राम किया तो हो जाएगा काम तमाम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार जितना अपने विकास और अच्छे कामों की वजह से सुर्खियों में नहीं आती, उससे ज्यादा अपने मंत्रियों के विवादित बयान के वजह से मीडिया में छा जाती है। ऐसा लगने लगा है कि विवादित बयान देकर मीडिया में बनें रहना उनकी आदत हो गई है। ताजा बयान उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल की ओर से आया है। [ उत्तर प्रदेश की तमाम खबरें यहां से लें ]

मंत्री जी ने छात्रों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों से कहा कि अगर वह राम का नाम लेंगे तो वह बर्बाद हो जाएंगे। आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड में मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों को फ्री लैपटॉप बांटते वक्त उन्होंने छात्रों से कहा अगर तुम चिल्लाए बार-बार राम नाम लिए तो हो जाएगा काम तमाम।
साथ ही मंत्री ने छात्रों से कहा कि, अगर वह रूढ़ीवादी बातों में फंस गए हैं, तो वह भटक जाएंगे। मंत्री जी ने बिना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए उनपर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग 'मन की बात' करते हैं उन्हें दिमाग से बोलना चाहिए।
हालांकि थोड़ी देर बाद उन्हें गा कि उनका बयान विवाद को जन्म दे सकता है, इसलिए उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैं राम की इज्जत करता हूं, लेकिन उनका नाम उदाहरण के तौर पर लेकर मैंने सिर्फ छात्रों को चेताना चाहता था कि वह इन फिजूल की रूढ़ीवीदी बातों में ना फंसे।












Click it and Unblock the Notifications