यूपी में डेंजरस इश्क: बाप ने दी बेटी को मोहब्बत की खौफनाक सजा
रामकोला। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र में एक बाप ने अपनी बेटी को इश्क करने की खौफनाक सजा दी। उसने अपनी बेटी का गला दबा दिया और उसे मरा समझकर नदी में फेंक दिया। हालांकि नदी में पानी कम था इस वजह से किशोरी डूबने से बच गई और गांव की महिलाओं से आपबीत बताई। पुलिस ने इस मामले में बाप सहित चार लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस को दिए अपने बयान में युवती ने बताया कि गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। युवती ने बताया कि जब इस बात की जानकारी उसके पिता को हुई तो वो उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर नदी के किनारे ले गये। साथ में दूसरी बाइक भी थी जिस पर दो लोग सवार थे। युवती ने पुलिस को बताया कि चारों लोग उसे जबरदस्ती नदी की तरफ ले जाने लगे। इसका विरोध किया तो उन लोगों ने दांत से काटा और फिर गला दबाया।
चिल्लाने पर सभी लोग उसे नदी में फेंक कर फरार हो गये। पानी कम होने की वजह से वह डूबने से बच गई और बाहर निकल कर गांव में आई। इसी बीच गांव के कई लोग आ गए और मामला समझने के बाद उसे एक व्यक्ति के घर में शरण दे दिया। शुक्रवार को सुबह गांववालों ने सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर थाने आई। इस संबंध में एसओ पीके तिवारी का कहना है कि किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी पिता समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications