आईएस से लोहा लेने के लिए यूपी में तैयार हिंदू सेना, 15000 भर्ती

लखनऊ। दुनियाभर में आईएस का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। लेकिन आईएस से लोहा लेने के नाम से उत्तर प्रदेश में हिंदू स्वाभिमान संगठन धर्म सेना का निर्माण कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार हिंदू स्वाभिमान संगठन ने आईएस के आतंक से निपटने के लिए एक बड़ी सेना खड़ी करनी की योजना शुरु की है। ऐसे में 15000 लोगों की एक फौज को तैयार कर लिया गया है।

Hindu army is under making to face the emerging ISIS in Uttar Pradesh

हिंदू संगठन के अनुसार वर्ष 2020 तक आईएस पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश पर अपना प्रसार कर लेगा। ऐसे में इससे निपटने के लिए जरूरी है कि हम भी ऐसे लोगों का संगठन तैयार करें जो इन लोगों से लोहा ले सके। हिंदू संगठन हिंदू विश्व परिषद, दुर्गा वाहिनी और हिंदू स्वाभिमान संगठन मिलकर इस सेना को तैयार कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस संगठन में 10 साल के भी बच्चों को शामिल किया जा रहा है।

सभी सदस्यों को तलवारबाजी से लेकर बंदूक चलाना भी सिखाया जा रहा है। इसका मुख्यालय गाजियाबाद में बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो गाजियाबाद के डासना में बनें एक मंदिर में इसके नेता आपस में मिलते हैं। मौजूदा समय में 50 ऐसे कैंप तैयार किये जा चुके हैं जो गुप्त रूप से चल रहे हैं। संगठन में लड़को के साथ लड़कियों को भी शामिल किया जा रहा है और उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं इस पूरे मिशन को यूपी पुलिस को भनक भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+