यूपी में हामिद करजई के दौरे से पहले आतंकी हमले का खतरा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई से पहले आतंकी साजिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है।

आईआईटी कानुपर के टेक्नोक्रैट्स के एक कार्यक्रम में शामिल होन के लिए आ रहे करजई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। वहीं उनकी सुरक्षा के लेकर जारी हुए अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां उनकी सुरक्षा के लिए अलर्ट हो गयी है।
करजई आईआईटी कानपुर के टेक क्रिटी के 22वें संस्करण में हिस्सा लेने आ रहे हैं। जो 3 मार्च से 6 मार्च तक चलेगा। इस कार्यक्रम में दुनियाभर के टेकी हिस्सा लेंगे। करजई तीन मार्च को शाम को 4.20 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट आयेंगे और फिर यहां से वह कानपुर के लए रवाना होंगे।












Click it and Unblock the Notifications