विवादों से बचने के लिए अब मथुरा के लिए हेमा ने बनाया नया ट्विटर हैंडल
लखनऊ। मथुरा से भाजपा सांसद ने हाल में उनके ट्वीट को लेकर उठे विवाद के चलते एक नया ट्विटर हैंडल बना लिया है जिसपर वह अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा से जुड़ी जानकारियां साझा करेंगी। नये ट्विटर हैंडल पर हेमा मालिनी ने लिखा है कि मैंने यह नया ट्विटर हैंडल मुख्य रूप से मथुरा से जुड़ी जानकारियों को साझा करने के लिए बनयाा है, जो भी इस हैंडल के बारे में जानना चाहता है वह इसे देख सकता है।

हेमा मालिनी का नया ट्विटर हैंडल @hemamalinimpmtr है। हेमा ने अपने पुराने ट्विटर हैंडल को फिल्म और डांस से जुड़ी पोस्ट डालने के लिए सीमित कर दिया है। मथुरा हिंसा के बाद जून माह में हेमा ने अपनी फिल्म के बारे में ट्वीट किया था जिसे लेकर वह काफी विवादों में आ गयी थी।
Attended sabha on 7th August in janu village after inaugurating RO Plant, which was installed by Gram Pradhan Nidhi. pic.twitter.com/XorrOhBcEZ
— Hema Malini (@hemamalinimpmtr) August 9, 2016
मथुरा में अवैध कब्जे को लेकर पुलिस और अवैध कब्जेधारियों के बीच हुई मुठभेड़ में 24 लोगों की जान चली गयी थी, जिसमें दो पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। जिसके चलते मथुरा में माहौल तनावग्रस्त हो गया था। हेमा ने अपने नये ट्विटर हैंडल पर ट्वीट में उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटने की तस्वीर साझा की है। इसके अलावा आरओ प्लांट बांटने की तस्वीर भी साझा की है।
Meeting with administration heads and all departmental officers regarding development progress in mathura. pic.twitter.com/qekj3wUvMW
— Hema Malini (@hemamalinimpmtr) August 7, 2016












Click it and Unblock the Notifications