हर्ष फायरिंग में बारात लेकर गये दुल्हे की मौत

सीतापुर। शादी-बारात, पार्टी और चुनाव में जीत का जश्न अब जानलेवा साबित हो रहा है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हे को गोली लगने से मौत हो गयी। सीतापुर में शादी के दौरान घोड़ी पर सवाल दुल्हे को हर्ष फायरिंग में अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया है।

वरमाला पहना अपने प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, बारात बैरंग लौटी

Groom died in the celebration firing while he was going to bride's home

बुधवार को सीतापुर के प्रेम नगर स्थित मंडप गेस्ट हाउस के लिए जब दूल्हा बारात के साथ घर से निकला तो उसने सोचा भी नहीं होगा यह उसके जीवन का आखिरी सफर है। अमित की शादी लखीमपुर की रहने वाली लड़की सोनम से तय हुई थी। शादी के लिए जब अमित बारात लेकर रवाना हुआ तो गेस्ट हाउस के बाहर बारातियों ने हर्ष फायरिंग शुरु कर दी।

इसी बीच फायरिंक के दौरान एक गोली अमित के सिर में लग गयी। गोली लगने के बाद अमित को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अमित की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं मौके से सभी बाराती भाग खड़े हुए। उधर पुलिस का कहना है कि उसे शक है हर्ष फायरिंग की आड़ में युवक की हत्या की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+