उत्‍तर प्रदेश में गोवरधन पूजा, जमघट की धूम

Diwali
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दीपों के त्योहार दिवाली के बाद अब अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा मंदिरों व घरों में हषरेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण और गाय-बैलों की पूजा की जाती है। राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में भी सोमवार सुबह से ही लोग अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा मना रहे हैं। राजधानी के श्री खाटू श्याम मंदिर में सुबह से ही लोगों का तांता लगा हुआ है।

मुख्य आयोजनकर्ता श्री श्याम परिवार के मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने बताया कि अन्नकूट उत्सव मंदिर में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। लोग बड़े पैमाने पर उत्साह और उमंग के साथ पूजा अर्चना के लिए यहां पहुंचते हैं।

इस बीच राज्य में भईया दूज की तैयारियां भी जोरों पर हैं। पांच नवंबर को भईया दूज पर्व घर-घर में मनाया जाएगा। इस दिन भाई अपनी बहन के घर पर भोजन करने के बाद उसे उपहार देते हैं। इसके बाद बहन अपने भाई को शुभ आशीष देती है।

इधर, इन दोनों पवित्र त्योहारों को देखते हुए सूबे के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गए हैं। बाजारों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी पुलिस अधीक्षकों को इस मौके पर बाजारों और अतिसंवेदनशील इलाकों में खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+